khabarilaal news desk
अन्डर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियन शिप में ,भारतीय कुश्ती संघ द्वारा रामसेवक यादव को भारतीय कुश्ती टीम के फ्री स्टाइल का टीम मैनेजर बनाया है। भारतीय दल 22 मई को वियतनाम देश के लिए रवाना होगी। जहाँ भारतीय दल के पहलवान 23 से 28 मई तक विभिन्न देशों के पहलवानों को टक्कर देंगे।
राम सेवक यादव के मनोयन पर पहलवानों ने जाहिर की खुशी
राम सेवक यादव मास्टर के मनोयन पर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद करण भूषण शरण सिंह , उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय एवं वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह रानू एवं महासचिव राजकुमार मिश्रा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरख नाथ यादव, अमरदेव यादव, लालजी पहलवान, मनोहर पहलवान, लालजी यादव उर्फ झगडू भईया, सहित अनेक पहलवानों ने खुशी जाहिर की।,
बेसिक शिक्षा परिषद के लिए यह अमिट उपलब्धि
यही नही बेसिक शिक्षा परिषद के लिए यह उपलब्धि है कि कोई शिक्षक अंतर्राष्ट्रीय पटल पर कुश्ती खेल में विभाग का नाम रोशन करेगा । इस उपलब्धि पर मंडलीय बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राय, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव एवं बीईओ अखिलेश कुमार यादव और विजय प्रकाश यादव, जिला व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह दोहरी व वाराणसी मंडल के अध्यापको ने प्रसन्नता जाहिर की है ।विदित हो कि रामसेवक यादव पिंडरा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय नवलपुर में सहायक अध्यापक है।
Comments (0)