वाराणसी।SR Platinum English School में रविवार को परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. माया सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सफल बनाने का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत और समर्पण के साथ काम करने की सलाह दी।

शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का पालन करना आवश्यक-कौशलेंद्र सिंह 

विद्यालय के प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी पालन करना आवश्यक है, केवल अंक प्रतिशत से ही बच्चे का पूर्ण मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। अभिभावकों को अपने बच्चे के कमजोरी और ताक़त दोनों को समझना होगा तभी एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को किया गया पुरस्कृत

समारोह के अंत में, छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। डॉ नैसि ने छात्रों को मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया। Brigadier Diepak, Dr रवि शुक्ला, श्री विजयेंद्र नारायण सिंह निदेशक माँ शारदा महिला महाविद्यालय बाबतपुर ने अध्यक्षता की।

विद्यालय के इन शिक्षकों की रही उपस्थित

विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सहायक निदेशक देवा शा नारायण राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य R P Singh, जागृती सिंह, अखिलेश सिंह, प्रीति सिंह की उपस्थिति सराहनीय रही और संचालन मधु सिंह ने किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery