khabarilaal news desk:-

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रम के साथ अन्य समस्त योजनाओं की विभागवार/सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति एवं विकास परियोजनाओं के भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा

इसमें की गई। उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए स्पष्ट कहा कि अपेक्षित रैंकिंग हासिल करने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
 

कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी,सभी संबंधित अधिकारी इसका ध्यान रखें। जीरो पावर्टी में आवास, आयुष्मान कार्ड और प्रशिक्षण की स्थिति की समीक्षा में उन्होंने इसके अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का निर्देश सीएमओ को दिया।कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहे।

जीरो पावर्टी के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास की शत प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश

उन्होंने जीरो पावर्टी के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास की शत प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने नई सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण एवम सुदृढ़ीकरण और सड़को का अनुरक्षण में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के लोक निर्माण विभाग-निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को दिए।उन्होंने  लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने जननी सुरक्षा योजना,जल जीवन मिशन(ग्रामीण),फ़ैमिली आईडी,पोषण अभियान,पर ड्राप मोर क्रॉप,ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की स्थिति,सीएमआईएस,आईजीआरएस पोर्टल पर मामलों के निस्तारण आदि में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

विभागीय योजनाओं के आच्छादन के साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष ससमय पूर्ण कराया जाय-जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यो में प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा के साथ-साथ भौतिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति की आकड़ेवार समीक्षा की गयी। पर्यटन विभाग के कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास के योजनाओं की प्रगति सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया।

किसी भी प्रकार से लम्बित मामलों को अविलम्ब निस्तारित करा दिया जाये-सत्येंद्र कुमार 

जिलाधिकारी ने विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारीगण प्रत्येक दशा में योजनाओं के संचालन में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, आम जनमानस की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि विभागीय योजनाओं के आच्छादन सहित लाभार्थीपरक योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष ससमय पूर्ण कर लिया जाये, किसी भी प्रकार से लम्बित मामलों को अविलम्ब निस्तारित करा दिया जाये। इस अवसर पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!