Khabarilaal news desk
वाराणसी।जनपद में चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग, धोखाधड़ी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार तथा अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा कूट रचना करके जमीन का फर्जी तरीके से सट्टा कराने वाली अभियुक्ता (उम्र 40 वर्ष)को मिशन शक्ति केन्द्र रोहनिया से सोमवार को पूर्वान्ह 11बजे गिरफ्तार किया गया।
विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस
गिरफ्तार अभियुक्ता को भा0द0वि0 की धारा319(2),318(4),336(3),338,340(2),61(2),बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 पवन कुमार, म0कां0 रोशनी गुप्ता, म0कां0 काजल आदि शामिल रहे।
Comments (0)