khabarilaal news desk

वाराणसी | पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार चोरी, लूट, नकबजनी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा मारपीट करने वाले दो नामजद अभियुक्तों को शुक्रवार को लठिया अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। 

दोनों अभियुक्तों का नाम व पता क्रमशः

दोनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः दुर्गा शंकर प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति निवासी अमरा खैरा चक रोहनिया तथा दूसरे का नाम रामाशंकर यादव उर्फ कल्लू यादव पुत्र मोतीलाल यादव निवासी अमरा खैरा चक रोहनिया बताया गया।

वादी ने दी लिखित तहरीर

इस सम्बन्ध प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह द्वारा बताया गया कि 8 मई को वादी मुकदमा द्वारा रोहनिया थाना पर वादी व उनके चचेरे भाई के साथ अभियुक्त गण द्वारा गाली गलौज करना, मारना पीटना तथा वादी के चचेरे भाई को ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने केदोनों अभियुक्तों का नाम क्रमशःलिखित तहरीर  दिया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करते हुए भेजा गया जेल

जिसके आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 110,115(2),352 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 अमरनाथ यादव, का0 धनंजय सिंह आदि शामिल रहे।

Reporter-- Rajendra Prasad Gupta

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!