VARANASIK NEWS:-AC तत्काल टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त पर RPF वाराणसी की बड़ी कार्रवाई, 57 टिकटों के साथ एक गिरफ्तार
khabarilaal news desk
वाराणसी Railway Protection Force वाराणसी एवं CIB/वाराणसी की संयुक्त टीम ने AC तत्काल टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वाराणसी टिकट घर में AC तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान विशेष चेकिंग अभियान के तहत की गई।
चेकिंग के दौरान काउंटर संख्या 906 से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
चेकिंग के दौरान काउंटर संख्या 906 से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र मंसाराम यादव (35 वर्ष), निवासी ग्राम केसरीपुर, थाना रोहनिया, जनपद Varanasi बताया।
प्रभारी निरीक्षक वाराणसी संदीप कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक CIB निलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल रोहित तथा कांस्टेबल वीरेंद्र की टीम ने यह कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक रेलवे काउंटर टिकट सहित कई अन्य टिकट बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त एक मोबाइल फोन में भी टिकटों से संबंधित विवरण प्राप्त हुआ।
बरामद टिकटों का विवरण
- भविष्य यात्रा के 09 टिकट, कुल कीमत ₹35,965
- भूतकाल यात्रा के 48 टिकट, कुल कीमत ₹2,08,582
- कुल 57 टिकट, कुल कीमत ₹2,44,547
इस मामले में Railway Protection Force वाराणसी द्वारा अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 956/26 के तहत धारा 143 रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।RPF द्वारा लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान से रेलवे टिकटों की कालाबाजारी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा
Comments (0)