वाराणसी।सनातन रक्षा परिषद एवं भाजयुमो, महानगर के संयुक्त तत्वावधान श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।यह शोभा यात्रा बाबा कीनाराम आश्रम से प्रारम्भ होकर शिवाला, सोनारपुरा, बंगाली टोला, मदनपुरा, जंगमबाड़ी होते हुए गौदौलिया चौराहे पर पहुंचा जहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह यात्रा संपन्न हुई।
हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का किया गया पाठ
बताते चलें कि इस रामनवमी यात्रा में मुख्य आकर्षण श्रीराम की झांकी और हनुमान जी की वानर सेना थी। साथ ही पाइप बैंड ढोल और भव्य डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने भक्तों तथा श्रद्धालुओं को भा भाव बिभोर कर दिया।सनातन रक्षा परिषद द्वारा यात्रा के अंतर्गत मदनपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया गया।
नंदी जी की आरती के साथ सम्पन्न हुआ यात्रा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक नितिन जी एवं बीजेपी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,निवर्तमान अध्यक्ष विद्यासागर राय,प्रमुख उद्यमी प्रदीप जायसवाल, डॉ॰ राकेश त्रिवेदी,अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी उपस्थित रहे।
भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने किया कार्यक्रम का संयोजन सुयश अग्रवाल,सिद्धेश जिंदल,गुलशन कपूर एवं मोहित जायसवाल ने किया।
इन लोगों की रही उपस्थिति
यात्रा में कौशिक गुप्ता, युग तिवारी, आयुष खन्ना,रितिक सोनकर, आशीष पोद्दार, अनुराग यादव, गौरव जायसवाल,भूषण जायसवाल,साहिल सोनकर , विवेक सिंह,आदिति सिंह सहित अनेकों राम भक्त उपस्थित रहे।
Comments (0)