जन मुद्दे
VARANASI NEWS:-ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बंद रही सप्तसागर दवा मंडी
Published: May 20, 2026 • 08:16 AM
khabarilaal news desk
सप्तसागर दवा मंडी में ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में मंगलवार को पूर्ण बंदी रही। यह बंद देशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पूर्वांचल के दवा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया।
ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर और थोक दवा कारोबार पर प्रतिकूल असर
व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर और थोक दवा कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उनका यह भी तर्क है कि बिना पर्याप्त चिकित्सकीय परामर्श और जांच के दवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता मरीजों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती है।
बंदी के कारण पूरे दिन मंडी में कारोबार रहा ठप,क्षेत्र में दवा आपूर्ति प्रभावित
बंदी के कारण पूरे दिन मंडी में कारोबार ठप रहा और हुई। व्यापारियों ने सरकार से मांग की कि ऑनलाइन दवा बिक्री के लिए सख्त नियम बनाए जाएं तथा स्थानीय दवा कारोबारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)