Khabarilaal news desk 

वाराणसी।कश्मीर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशु चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गहनी, आयर, वाराणसी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। महाविद्यालय की छात्रा अंजलि कुमारी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक तथा मोनिका ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

महाविद्यालय का उद्देश्य उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना उप प्रबंधक-नवीन कुमार सिंह 

इस अवसर पर महाविद्यालय के उप-प्रबंधक श्री नवीन कुमार सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के पीछे महाविद्यालय का उद्देश्य उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है, और छात्राओं की यह सफलता उसी दिशा में एक सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने की दोनों विजेता छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने भी दोनों विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बल पर छात्राएं नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!