khabarilaal news desk
वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा मारपीट करने वाले नामजद अभियुक्त धवल सिंह पुत्र धनंजय सिंह निवासी भक्ति नगर कॉलोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर को शनिवार को अपरान्ह दो बजे थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के संबंध में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि 26 अप्रैल को वादी मुकदमा ने प्रतिवादी गण द्वारा वादी के पुत्र को गाली देते हुए मारना पीटना, धारदार हथियार से प्रहार करना, जान से मारने की धमकी देना तथा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर देने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं भा0द0वि0 का धारा 115(2),352,351(3), 109(1),324(4), 3(5) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 अनुज कुमार, हे0का0 लल्लन यादव आदि शामिल रहे।
Comments (0)