वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर डूबकिया पेट्रोल पम्प के सामने से गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने आकर खाली ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताते चलें कि घायल चालक की पहचान मंजीत यादव (25 वर्ष) निवासी चकिया, चंदौली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर डूबकिया से मोड़कर वापस रामनगर की ओर जा रहा था, तभी सामने से गलत दिशा में आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से स्कार्पियो लेकर फरार हो गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!