khabarilaal news desk:-
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर-पांडेयपुर अतुल सिंह एवं पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया तथा लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की।
अभियान के दौरान पुलिस ने मार्गों को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त कराया
अभियान के दौरान पुलिस ने मार्गों को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त कराया ताकि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु रहे और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और निगरानी लगातार बढ़ाई गई है।
Comments (0)