वाराणसी।दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा द्धारा शनिवार को 10:30 बजे से विषय "बैंक ऑडिट”पर एक सेमिनार का आयोजन होटल बालाजी पैलेस महमूरगंज वाराणसी में किया गया I

सेमिनार का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आइ आर एस कात्यायनी भाटीया (डिपार्टमेंट ऑफ़ रेवेनुए) मिस्टर दीपक सिंह पंजाब नेशनल बैंक (जनरल मैनेजर) एवं शैलेन्द्र कुमार जी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वाराणसी (DGM) रहे    

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए विनय कुमार जैन एवं पूर्व अध्यक्ष सीए अजय कुमार मिश्रा ने कियाI कार्यक्रम का संचालन सीए मयूख दवे और सीए हर्ष भूरा ने किया। 

प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता सीए राघवेन्द्र गोयल ने बताया की LFAR (Long Form Audit Report) की रिपोर्टिंग किस प्रकार की जानी चाहिए LFAR की बैंक की वित्तीय अनियमितताओं पर एक विस्तृत रिपोर्ट है जो कि एक प्रिपेयर्ड प्रश्नावली होती है जिसकी रिपोर्टिंग बैंक ऑडिटर को करनी होती है LFAR ऑडिट के परिणामों का विस्तृत विवरण प्रदान करती है और उन्होंहने ने ये भी बताया की LFAR रिपोर्ट में बैंक की वित्तीय स्थिति का विस्तृत विवरण होता है, जिसमें उसकी संपत्ति, देयता, आय, व्यय, और अन्य वित्तीय पहलुओं का उल्लेख होता है जिसमें ऑडिटर की राय, ऑडिट के दौरान पाए गए मुद्दे, और उनके समाधान के लिए की गई कार्रवाइयों का उल्लेख होता है। और साथ ही जोखिम प्रबंधन: LFAR रिपोर्ट में बैंक के जोखिम प्रबंधन की स्थिति का विवरण होता है, जिसमें उसकी जोखिम प्रबंधन नीतियों, प्रक्रियाओं, और नियंत्रणों का उल्लेख होता है।

कार्यक्रम में द्वितीए सत्र के वक्ता सीए अनीरुद्ध तिवारी ने बताया की NPA (Non-Performing Assets) वर्गीकरण IRAC (Income Recognition and Asset Classification) ऑडिट के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण पहलू है। IRAC ऑडिट का उद्देश्य बैंकों की आय और संपत्ति की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना। ऑडिटर को ऋण की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना होता है, जिसमें ऋण की बकाया अवधि, ऋण की वसूली की संभावना, और ऋण की सुरक्षा का मूल्यांकन शामिल है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय एवं दूसरे सत्र में शाखा कोषाध्यक्ष सीए नमन कपूर ने किया।इस कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी , कार्यकरणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह एवं अन्य सीए सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery