वाराणसी। वैश्य समाज की अपनी पार्टी अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता (कानपुर) को सर्वसम्मति से पुनः घोषित कर दिया गया है। जिसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविशंकर अंगारा ने स्वयं अपने आईडी से पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव स्नेहा गुप्ता के माध्यम से दी है।
28 मार्च को संपन्न हुआ था अखिल भारतीय समाज पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन
हाल ही मे अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय अधिवेशन 28 मार्च 2026 को वाराणसी मे सम्पन्न हुआ था! जिसमे अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविशंकर अंगारा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 के चुनाव को देखते हुए एवं पार्टी को और गतिशील बनाने हेतु अधिवेशन मे उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के बीच सख्त निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय, प्रदेश व सभी जिला (मोर्चा प्रकोष्ठ सहित) कमेटियो को भंग कर दिया था।
पार्टी के प्रति समर्पित होने वालों को दिया जाएगा कमान
अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ने उसी दिन तय किया था कि पार्टी मे अब उन्ही लोगो को पदाधिकारी बनाया जायेगा, जो पार्टी के प्रति समर्पित व अनुशासित तथा पार्टी मे पद के अनुरूप कार्य करने मे सक्षम होंगे।
कड़ी मेहनत का मिला इनाम
बताया जाता है कि पूर्व मे लगभग दो वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र गुप्ता (कानपुर) को बनाया गया था तथा शैलेन्द्र गुप्ता (कानपुर) ने पूरे उत्तर प्रदेश मे अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी को एक पहचान दिलाने मे कामयाब हुए थे, उन्हें अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से अपने वैश्य समाज व पार्टी कार्यकर्ताओ मे एक नए ऊर्जा का संचार हुआ था।
शैलेंद्र गुप्ता ने वैष्य समाज के ऊपर घटनाओं के खिलाफ मजबूती से आवाज किया था बुलंद
इसके साथ श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने पूरे उत्तर प्रदेश मे घटित वैश्य समाज के ऊपर घटनाओ के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद करते हुए उस जिले मे जाकर संघर्ष करने का भी कार्य किया था। उपरोक्त सभी बातो को दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्णय का किया स्वागत
शैलेन्द्र गुप्ता जी (कानपुर) को वैश्य समाज की अपनी पार्टी अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी उत्तर प्रदेश का पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ व शुभचिन्तको ने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाये दी है।
Comments (0)