वाराणसी --जिले में गुमशुदा, अपहृता व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन‌ चक्रव्यूह के तहत नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त शशांक तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी ग्राम भवानीगढ़ पोस्ट कहला थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को मुखबिर की सूचना पर रविवार को शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से देर रात को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया गया।

मुखबिर की सूचना पर शिवपुर रेलवे स्टेशन के समीप से की गई अभियुक्त की गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि वादी मुकदमा द्वारा 17 अप्रैल 2026 को तहरीर दिया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 17 वर्ष)16 अप्रैल को घर से दूध देने के लिए निकली और काफी ,समय बीतने के बाद घर वापस नहीं आयी। जिस आधार पर तत्परता बरतते हुए काफी खोजबीन के बाद शिवपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शशांक तिवारी पुत्र राकेश तिवारी को रविवार को शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के इन अधिकारियों की रही उपस्थिति 

गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 137(2),87 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 संजय कुमार सिंह,का0 बाल मुकुंद मौर्य, म0कां0 पिंकी गोड़ आदि शामिल रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!