वाराणसी। जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवपुर पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 670 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

तस्करी पर नकेल कसने के अभियान में मिली सफलता, NDPS एक्ट में भेजा गया जेल

पुलिस उपायुक्त वरुणापार जोन प्रमोद कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सोमवार को विजय मेडिकल हॉल के सामने, थाना शिवपुर क्षेत्र से अभियुक्त अरुण कुमार राय पुत्र सुनील राय निवासी बरईपुर थाना सारनाथ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 670 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा के साथ उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, कांस्टेबल रामबाबू एवं कांस्टेबल यशवंत यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।शिवपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!