khabarilaal news desk

रेलवे बोर्ड के सदस्य ,कर्षण एवं रोलिंग स्टॉक श्री आर. राजगोपाल ने आज बनारस रेल इंजन कारखाना  का विस्तृत निरीक्षण किया तथा लोको उत्पादन, गुणवत्ता, नवाचार एवं अवसंरचनात्मक विकास से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत एवं प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

उत्पादन प्रणाली, कार्यप्रवाह तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग की प्राप्त की विस्तृत जानकारी

निरीक्षण के दौरान श्री राजगोपाल ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप, लोको टेस्ट शॉप तथा मेन गेज रूम का भ्रमण कर रेल इंजनों के निर्माण, असेंबली, कवच फिटेड लोको का परीक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। उन्होंने उत्पादन प्रणाली, कार्यप्रवाह तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

आशुतोष पंत ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी व्यक्त की प्रतिबद्धता

निरीक्षण के अंतिम चरण में उन्होंने अभिकल्प विभाग का दौरा कर बरेका द्वारा विकसित नवीन तकनीकों, लोको डिजाइनों तथा भावी परियोजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर अभिकल्प विभाग परिसर में श्री आर. राजगोपाल एवं महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सदस्य महोदय को विभिन्न उत्पादन गतिविधियों, गुणवत्ता सुधार पहलों तथा विकास परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, श्री मुक्तेश मित्तल,प्रधान वित्त सलाहकार,प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लाल जी चौधरी,महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त,श्री  देवराज कुमार मौर्य,मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर श्री एम.के. गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) श्री अनुराग गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत परियोजना) श्री कौशलेश सिंह, मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) श्री अरविन्द कुमार जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) श्री भारद्वाज चौधरी, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) श्री प्रवीण कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री राम जन्म चौबे, मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र अग्रवाल, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (सर्विस) श्री विपुल सिंह, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) श्री सुदीप रावत, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बरेका ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक 572 रेल इंजनों का उत्पादन कर उल्लेखनीय उपलब्धि

इसके उपरांत महाप्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्री राजगोपाल के समक्ष बरेका की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर आधारित पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बरेका ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक 572 रेल इंजनों का उत्पादन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के उत्पादन लक्ष्यों की दिशा में हो रही प्रगति की जानकारी भी साझा की गई।

विकास परियोजनाओं तथा भविष्य की उत्पादन योजनाओं पर भी चर्चा

बैठक में अमृत भारत पुश-पुल डब्ल्यूएपी-7 इंजनों के निर्माण, लोकोमोटिवों में लागू आधुनिक सुरक्षा एवं चालक-अनुकूल सुविधाओं, कवच प्रणाली, उन्नत प्रोपल्शन तकनीक, ट्रैक्शन मोटर परीक्षण तथा अत्याधुनिक निरीक्षण एवं परीक्षण व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। समीक्षा के दौरान निर्यात एवं गैर-रेलवे ग्राहकों के लिए डीजल इंजनों के निर्माण, अवसंरचना विकास परियोजनाओं तथा भविष्य की उत्पादन योजनाओं पर भी चर्चा विकास परियोजनाओं तथा भविष्य की उत्पादन योजनाओं पर भी C।

सौर ऊर्जा क्षमता एवं बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) की स्थापना की दिशा में कार्य प्रगति

हरित एवं सतत विकास के क्षेत्र में बरेका द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र संचालित हैं तथा अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता एवं बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) की स्थापना की दिशा में कार्य प्रगति पर है।

बरेका परिसर को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना उद्देश्य

श्री राजगोपाल को वर्षा जल निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं की भी जानकारी दी गई, जिनका उद्देश्य बरेका परिसर को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

बैठक के दौरान बरेका के सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष रहे उपस्थित

अपने भ्रमण के दौरान श्री आर. राजगोपाल ने बरेका द्वारा लोको उत्पादन, गुणवत्ता सुधार, तकनीकी नवाचार, ऊर्जा संरक्षण तथा ‘मेक इन इंडिया–मेक फॉर द वर्ल्ड’ के उद्देश्यों की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की।बैठक के दौरान बरेका के सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!