वाराणसी।सिंधोरा स्थित थाना परिसर में स्थापित श्री राम दरबार का नवरात्र की सप्तमी तिथि को भव्य वार्षिक श्रृंगार किया गया। इस दौरान सभी प्रतिमाओं को नए वस्त्र धारण कराने के साथ हरि कीर्तन,तथा सुंदरकांड व प्रसाद वितरण किया गया।
कर्मकांडी ब्राह्मण के सहयोग से विधि विधान से किया गया पूजन
प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे सिंधोरा व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित की गई श्रृंगार कार्यक्रम में कर्मकांडी ब्राह्मणों के सहयोग से विधि विधान पूर्वक थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने राम दरबार के भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमानजी के प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं दोपहर में सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
स्थानीय व्यापार मंडल के लोगों की भारी संख्या में रही उपस्थिति
इस दौरान ग्राम प्रधान सुरजीत मौर्य, राधेश्याम उपाध्याय, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मोदनवाल, राजेश साहू, नंदा राज शास्त्री, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल, सुभाष चंद्र जायसवाल, कैलाश नाथ गुप्ता, दीपू जायसवाल, छागुर राजभर, निशांत जायसवाल , चौकी इंचार्ज रोहित पटेल समेत अनेक पुलिसकर्मी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments (0)