VARANASI NEWS:-सिगरा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर सामान किया बरामद
khabarilaal news desk
वाराणसी | चोरी, लूट, छिनैती और शराब तस्करी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।
अभियुक्त मूल रूप से प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र का निवासी
पुलिस के मुताबिक सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम और प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए आरोपी पंगा पुत्र रज्जन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मूल रूप से प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र का निवासी है, जबकि उसका अस्थायी पता कानपुर के नवाबगंज इलाके में बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी को लहरतारा पुल के नीचे गोल गुम्बद के पास से किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को लहरतारा पुल के नीचे गोल गुम्बद के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से सोने-चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, कान के झुमके, कंगन, पायल, पुराने सिक्के, घड़ी, ताबीज, धार्मिक वस्तुएं समेत बड़ी संख्या में चोरी का सामान बरामद हुआ।
23 अप्रैल को एक महिला ने घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की दर्ज कराई थी शिकायत
प्रभारी निरीक्षक सिगरा ने बताया कि 23 अप्रैल को एक महिला ने घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद जावेद अशरफ, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह और कांस्टेबल अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Comments (0)