KHABARILAAL NEWS DESK
वाराणसी -- सिगरा पुलिस ने 09 मई 2026 को गुमशुदा हुई बालिका को खोजकर सोमवार को परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर एक सराहनीय कार्य करने में सफलता हासिल किया है।
11 मई 2026 को आवेदिका द्वारा दिया गया तहरीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिगरा पर 11 मई 2026 को आवेदिका द्वारा तहरीर दिया गया था कि उसकी बेटी 09 मई 2026 को अपने परिजनों से नाराज होकर घर से कहीं चली गई थी परिजनों द्वारा आसपास काफी खोजबीन किया गया किंतु बालिका नहीं मिली। जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवकांत मिश्र द्वारा उ0नि0 अभय सिंह व म0उ0नि0 काजोल सिंह की टीम गठित की गयी।काफी जद्दोजहद के बाद सीसी फुटेज व अन्य संसाधनों की मदद से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर सोमवार को परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सिगरा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद
बालिका पाकर परिजन काफी गदगद हुए। उन्होंने सिगरा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। बालिका को बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 अभय सिंह परिहार म0उ0नि0 काजोल सिंह, म0कां0 रीमा आदि शामिल रहे।
Comments (0)