khabarilaal news desk
वाराणसी | सिंधोरा पुलिस द्वारा चर्चित व मृत रोहित राजभर मामले में बाइक समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। परिजन व सुभासपा के लोग हत्या का आरोप लगाते हुए सिंधोरा चौराहे पर चक्का जाम किया था।
हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों द्वारा दिया गया थाप्रार्थना पत्र
सिंधोरा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 5 मई को रात में बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास सड़क किनारे रोहित राजभर निवासी रुस्तमपुर, थाना सारनाथ का शव बरामद हुआ था। तथा उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी पास में ही मिली थी। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर धारा 103(1), 324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया गया था।
घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद
डीसीपी गोमती जोन व श्रीमती नीतू कादयान व एडीसीपी नृपेन्द्र द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु थाना प्रभारी सिंधोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में रविवार को पुलिस टीम द्वारा रोड के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज , तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण एवं आसपास के लोगों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य संकलन के उपरांत मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्तगण धर्मेन्द्र राजभर व , रामाशीष राजभर निवासीगण ग्राम जगदीशपुर थाना चोलापुर के साथ घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की |
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों क़ुबूल किया अपना जुर्म
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपनी रिश्तेदार की शादी में सरायबेना गांव आए थे तथा विवाह में सम्मिलित होने के दौरान कुछ सामान लेने सिंधोरा बाजार गए थे। काफी रात हो जाने के कारण दुकानें बंद हो चुकी थीं, जिससे सामान नहीं मिल सका। इसके पश्चात वे वापस सरायबेना जा रहे थे कि इसी दौरान बंसतपुर चकदुल्ला के पास उनकी बाइक एवं सामने से आ रहे दूसरे व्यक्ति (मृतक रोहित राजभर) की बाइक आमने-सामने टकरा गई, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में वहीं पड़ा रोहित राजभर
अभियुक्तों के अनुसार दुर्घटना के बाद वे स्वयं तो उठ गए, लेकिन दूसरा व्यक्ति (मृतक रोहित राजभर) नहीं उठ सका और गंभीर रूप से घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। घटना से घबराकर एवं भयवश वे लोग बिना किसी को सूचना दिए मौके से भाग गए थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोहित कुमार , उ0नि0 अंकित सिंह व हमराही सिपाही रहे।
Comments (0)