khabarilaal news desk:-

 रोजगार की गारंटी एवं श्रमिकों के अधिकारों की मांग को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) तथा अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ देवेंद्र सिंह को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम कानूनों से मजदूरों के अधिकार हो रहे प्रभावित

धरने को संबोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम कानूनों से मजदूरों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण मजदूरों को वर्षभर रोजगार उपलब्ध कराने तथा न्यूनतम 700 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी की मांग उठाई।

न्यूनतम 700 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी की मांग

ऐपवा की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने गरीब महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस के कर्ज के बोझ से राहत देने, पुराने ऋण माफ करने तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग की।

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग

धरने में मनरेगा मजदूर यूनियन की विद्या, रसोइया संघ की दुर्गावती, रिहाना, मुन्नी व मीरा, निर्माण मजदूर संगठन के जवाहर राजभर, पवन चौबे सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश राजभर ने किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!