khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने मंगलवार को छात्रावासों में विशेष अभियान चलाते हुए अवैध कब्जा वाले कमरों को मुक्त कराया।
मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सिगरा थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, विद्यापीठ चौकी प्रभारी पार्थ तिवारी एवं विश्वविद्यालय कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास में 39 कमरों एवं लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में 10 कमरों को अवैध कब्जा मुक्त कर विश्वविद्यालय का ताला लगाया गया।
मुख्य गृहपति ने कहा कि उक्त कमरों को वैध एवं जरूरतमंद छात्रों को आवंटित किया जायेगा। साथ ही इस तरह का अभियान भविष्य में भी चलाया जायेगा, जिससे छात्रावासों में आवासित छात्रों को कोई परेशानी न हो और पढ़ाई का वातावरण बना रहे।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)