वाराणसी।Lucknow में SSPG मंडलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी के 500 बेड मल्टी सुपर स्पेशलिटी बनवाने जिसमें इसके स्टेकहोल्डर्स कंसलटेंट एजेंसी मदर्स प्राइड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय के प्रतिनिधि के रूप में डॉ पुष्पा सिंह समेत कई तकनीकी विशेषज्ञ लोगों ने प्रतिभाग किया है जिसमें ध्वस्तीकरण करके चिकित्सालय के नवनिर्माण के संबंध में आने वाली विभिन्न स्थितियों पर चर्चा की गई ।

एनवायरमेंटल इंपैक्ट एसेसमेंट अप्रूवल हेतु सघन विचार विमर्श किया गया इस पर सब की मौखिक सहमति भी बनी है और इनवायरनमेन्ट इंपैक्ट एसेसमेंट के अप्रूवल व अनुपालन हेतु पर्यावरण सुरक्षा उपायों की स्वीकृति हेतु सभी संबंधित आवश्यक उपाय करने के सामूहिक सहमति दी गई है। 

वायु, जल, ध्वनि, अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यक उपाय करना, पर्यावरण संरक्षण नियमों का पालन करना, आसपास के क्षेत्र में कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसको भी देखना। यह भी ज्ञात हुआ है कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा इसके निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित कर ली गई है तथा प्रक्रिया में है और इसी माह के अंत तक इसके पूर्ण होने की संभावना है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!