Khabarilaal news desk
वाराणसी --स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया फेडरेशन के बैनर तले समस्त बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को अपनी लम्बित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर एसबीआई मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला।
16 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक प्रबन्धन को कई बार विभिन्न चरणों में ज्ञापन
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए एसबीआई वाराणसी परिक्षेत्र के उप मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक प्रबन्धन को कई बार विभिन्न चरणों में ज्ञापन दिया गया। इन मुद्दों पर फेडरेशन व उच्च प्रबंधन के बीच और फेडरेशन प्रबंधन व मुख्य श्रम आयुक्त के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है, जो बेनतीजा रहा।
हठधर्मिता का विरोध करते हुए धरना किया गया था प्रदर्शन
बैंककर्मियों ने अपने संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत दिनांक 05.05.26, 11.05.26 व 18.05.26 को उच्च प्रबंधन की हठधर्मिता का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था। परंतु प्रबंधन द्वारा अब तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं किया गया। इसी क्रम में प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए आज शुक्रवार को सायं 5:00 बजे प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर शांतिपूर्वक कैण्डल मार्च निकाला गया।
16 सूत्रीय मांगों को पूरा न करने के बाद बैंक प्रबंधन को चेतावनी
एसबीआई स्टाफ फेडरेशन के वक्ताओं ने बैंक प्रबंधन से अपनी 16 सूत्रीय मांगों को अविलम्ब पूरा करने की मांग किया है,और बैंक प्रबन्धन को चेतावनी भी दिया है कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो समस्त बैंककर्मी आगामी 25 मई और 26 मई 2026 को बैंक कार्यों से विरत रहकर हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
एसबीआई फेडरेशन के उप महामंत्री ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व
प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीआई फेडरेशन के उप महामंत्री मनोज सिंह ने किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अमरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अभय मिश्रा, पंकज राय, रघुवर तिवारी, बीके सिंह, अश्वनी सिंह, पीएन सिंह, रजनी लता, उपासना, सोनी, अनूप सिंह समेत सैकड़ो बैंक कर्मी शामिल रहे।
Comments (0)