Khabarilaal news desk 

वाराणसी।पाँच बार विधायक रहे और वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के जनपद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद सीमा स्थित करखियांव में मंगलवार को सायं 5 बजे भव्य स्वागत किया।

बेहोश होकर गिरने व सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में कराया गया था भर्ती 

बताते चलें कि बीते दिनों लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर गिरने व सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य लाभ के बाद रविवार को गृह जनपद वाराणसी पहुंचने पर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला व बुके देकर उनका जोरदार स्वागत किया।

अजय राय के स्वागत में विभिन्न लोगों की रही उपस्थिति 

अपने नेता को स्वस्थ देखकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, उपाध्यक्ष राजीव राम राजू , महिला संगठन की अनुराधा यादव, श्रीप्रकाश सिंह, मनोज चौबे, रामसेनही पांडेय, सौरभ सिंह, एडवोकेट विनय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!