वाराणसी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे,और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं उन्होंने दशकों से चली आ रही 15 दिवसीय श्री हनुमान ध्वजा यात्रा में शामिल हुए। यह ध्वजा यात्रा वाराणसी की प्राचीन धार्मिक परंपराओं में से एक मानी जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शामिल होते हैं।ऐसी मान्यता है कि इस यात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धालु पवनसुत हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति पाते हैं।

राम रमापति बैंक पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिया आशीर्वाद

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस दौरान त्रिपुरा भैरवी स्थित प्रसिद्ध राम रमापति बैंक मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और लोक-कल्याण,तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। यह मंदिर अपनी अनूठी परंपरा के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां श्रद्धालुओं द्वारा वर्षों से लिखे गए हस्तलिखित “राम नाम” का विशाल संग्रह सुरक्षित रखा गया है, जिसकी संख्या अरबों में बताई जाती है। इसी कारण इसे “राम नाम का बैंक” भी कहा जाता है। यहां श्रद्धालु श्रद्धा और विश्वास के साथ कागज पर “राम” नाम लिखकर समर्पित करते हैं, और उनकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

काशी सांस्कृतिक आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की धरोहर-अजय राय

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं बल्कि मर्यादा, धर्म, न्याय और आदर्श जीवन के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनका जीवन हम सभी को सत्य, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और समाज सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।रामनवमी का यह पावन पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। आज के समय में समाज को सबसे अधिक आवश्यकता आपसी प्रेम, भाईचारे, सहिष्णुता और सद्भाव की है। जब समाज में एकता और आपसी विश्वास मजबूत होगा, तभी देश और प्रदेश विकास और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सकेगा।काशी की यह पावन भूमि सदियों से आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की धरोहर रही है। यहां के मंदिर, तीर्थ और धार्मिक आयोजन न केवल आस्था का केंद्र हैं बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का भी कार्य करते हैं। 

रमापति बैंक में राम नाम लिखकर श्रद्धालु सुख शांति का करते हैं एहसास

वहीं उन्होंने कहा कि संकट मोचन हनुमान मंदिर की ध्वजा यात्रा हो या राम रमापति बैंक मंदिर में लिखे गए राम नाम की परंपरा—ये सभी हमारे समाज की गहरी आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक हैं भगवान श्रीराम जी और संकट मोचन हनुमान जी से प्रार्थना करते है कि उनकी कृपा से प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। साथ ही समाज में सद्भाव, भाईचारा और आपसी सम्मान की भावना और अधिक मजबूत हो, जिससे सभी लोग मिलकर देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर सकें।

इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनीष मोरोलिया ,ओमप्रकाश ओझा,विवेक यादव,आशिष गुप्ता, किशन यादव,रामजी गुप्ता, आकाश मल्होत्रा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery