वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम के प्रचार के लिए गुरुवार को जन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने हस्ताक्षर कर किया।
काशी विद्यापीठ में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, कुलपति ने किया शुभारंभ
कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के बारे में जागरूक करना है। कुलपति ने हस्ताक्षर करते हुए लिखा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए महिलाओं की भागीदारी अति आवश्यक है। बलशाली नारी समृद्ध भारत की प्रतीक है।
नारी शक्ति अधिनियम सराहनीय कदम -कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय
कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने नारी शक्ति अधिनियम को सराहनीय कदम बताया। हस्ताक्षर अभियान में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्रा, एकेडमिक डीन प्रो. बंशीधर पाण्डेय, एनएसएस समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम, प्रो. पीतांबर दास, प्रो. शैला परवीन, प्रो. भावना वर्मा, प्रो. अनीता, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. शैलेश, डॉ. शशि प्रकाश, अंबुज मिश्रा, डॉ. ध्यानेंद्र, डॉ. दिनेश सहित 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर किया।
Comments (0)