वाराणसी --पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी साईं एकेडमी के वार्षिकोत्सव को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।अभिभावकों ने भी हर्ष और उल्लास से कार्यक्रम को देखा। 

अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम में रैंकर्स छात्र -छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार विश्वकर्मा द्वारा शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें आर यस शिक्षण संस्थान के प्रबंधक रघुवर दास, गीता विश्वकर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाश्रय पटेल, हिंद कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा, सेंट जॉन्स चर्च के फादर आदि अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित किया ताकि बच्चों का भविष्य अंधकार में ना हो। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इन लोगों का रहा योगदान 

कार्यक्रम की संचालन में संतोष विश्वकर्मा, विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपना पूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!