khabarilaal news desk

वाराणसी --संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी होलापुर की 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया आयाम स्थापित किया।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में प्रमुख 

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में राम तिवारी 98.8%,पूजा प्रजापति 97.4%,दिया सिंह 94.6%,रुपेश राज 92.8%, कृष्णा श्रीवास्तव 92.8%,सोना सिंह 92.6%,अंशिका पाण्डेय 92.4%, राहुल कुशवाहा 92.2%,स्नेहा यादव 91.4%,श्रेया सिंह 91.2%, अवन्तिका मिश्रा 91.2%, मो0 अरसलान 90.6%, अदिति यादव 90.4%,करण सिंह 90.4%,के नाम शामिल हैं।

छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का बढ़ाया गौरव

उपरोक्त छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है।विद्यालय की निदेशिका  डॉक्टर दिव्या सिंह ने सभी विद्यार्थियों अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य राज सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए किया प्रेरित

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊंचाइयां प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अविनाश पाण्डेय ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन एवं निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!