khabarilaal news desh
वाराणसी - हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनबीम शिक्षण समूह के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सनबीम स्कूल लहरतारा की दीया जीवनानी ने 98.4% अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है। इस वर्ष सनबीम समूह के कुल 1291छात्र- छात्राएं सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
सभी वर्गों और विषयों के छात्र-छात्राओं ने किया सर्वोत्तम प्रदर्शन
सनबीम लहरतारा के दिया जीवनानी 98.4%(मानवीकी वर्ग), सनबीम वरूणा की अग्रिमा चौबे 98.2% (मानविकी वर्ग), सनबीम भगवानपुर की ऐश्वर्या खरे 97.4% (मानविकी वर्ग), सनबीम सनसिटी के क्षितिज कुमार 96.8%( जीव विज्ञान वर्ग),सनबीम सारनाथ की अदिति सिंह 96.8% (जीव विज्ञान वर्ग), में अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सनबीम भगवानपुर, वरुणा, लहरतारा, सनसिटी एवं सारनाथ में उपलब्धि का जश्न मनाया गया।इस वर्ष विशेष रूप से सनबीम छात्रावासों के बच्चों ने सफलता के नए रिकॉर्ड कायम किये।
सनबीम छात्रावासों के बच्चों ने सफलता के कायम किये नए रिकॉर्ड
इस अवसर पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक ने कहा कि हमें सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि इस वर्ष भी शिक्षण समूह की सभी शाखाओं के मेधावी विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठता कायम रखते हुए उत्कृष्ट अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। सनबीम विद्यालय भगवानपुर, लहरतारा, वरुणा एवं सनसिटी में सभी वर्गों और विषयों के छात्र-छात्राओं ने सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। पांचो शाखाओं में विद्यालय पर सम्मिलित हुए छात्र छात्राएं जिसमें सनबीम भगवानपुर में 425 बच्चों ने, सनबीम वरूणा में 289 बच्चों ने, सनबीम लहरतारा में 243 बच्चों ने सनबीम सनसिटी में 255 बच्चों ने एवं सनबीम सारनाथ में कुल 79 बच्चों ने भाग लिया था। सभी शिक्षक और विद्यार्थी गण आत्म विश्वास से भरे हुए थे। सभी को बेहतर परिणाम की अपेक्षा थी।परिणामों की घोषणा के पश्चात अपेक्षा अनुसार प्रदर्शन की सूचना ने हर तरफ हर्ष की लहर दौड़ा दी।
मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से किया गया सम्मानित
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सनबीम शिक्षण समूह के चेयरमैन दीपक मधोक , उपाध्यक्ष भारतीय मधोक, निर्देशिका अमृता बर्मन, सहनिदेशिका प्रतिमा गुप्ता, मानद निदेशक हर्ष मधोक ने परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी सनबीम समूह के विद्यार्थियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के प्रति पूर्णतया आश्वस्त थे। उन्होंने आशा जतायी कि आने वाले समय में सनबीम के विद्यार्थी निरंतर अपने शैक्षणिक प्रदर्शन को उत्कृष्टता प्रदान करते जायेंगे। सनबीम शिक्षण समूह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अपने सभी मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया।
अभिभावकों तथा सभी शिक्षकों को दी गई हार्दिक बधाई
सीबीएसई परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके विद्यालय का कीर्तिमान बनाए रखने के लिए सनबीम बोर्ड के पदाधिकारियों, डीन, एकेडमिक्स एवं इनोवेशन आदित्य चौधरी,सीओओ संदीप मुखर्जी, सीओओ आशीष राय के साथ ही मौसमी भट्टाचार्य प्रधानाचार्य सनबीम भगवानपुर, परवीन कैसर प्रधानाचार्या सनबीम लहरतारा, डॉक्टर अनुपमा मिश्रा प्रधानाचार्या सनबीम वरूणा,अर्चना सिंह प्रधानाचार्या सनबीम सनसिटी, एवं तनूजा सिंह प्रधानाचार्या सनबीम सारनाथ ने छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों तथा सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।
Comments (0)