khabarilaal news desk

वाराणसी | सनबीम स्कूल, बाबतपुर में 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित समर कैंप का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ। इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक कौशल को प्रोत्साहित करना है।

विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों में की सक्रिय सहभागिता

कैंप के प्रारंभिक दो दिनों में विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंदमय अनुभव भी प्राप्त हुआ।

समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षिक भ्रमण (Excursion) का आयोजन

समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षिक भ्रमण (Excursion) का आयोजन मैकडॉनल्ड्स में किया गया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डाइनिंग एटीकेट्स, टीमवर्क तथा व्यवहारिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस अनुभव का आनंद लिया तथा नई सीख हासिल की।

विविध गतिविधियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

इसके अतिरिक्त, कैंप में आयोजित विविध गतिविधियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

विद्यालय परिवार ने की विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!