khabarilaal news desk

वाराणसी | सनबीम स्कूल, बाबतपुर के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने न केवल विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का अवसर भी प्रदान किया।

उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चेयरमैन, प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन की देन

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

प्रधानाचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

प्रधानाचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है। 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!