khabarilaal news desk

वाराणसी --छात्राओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 12 मई 2026 मंगलवार को सनबीम वुमेन्स कॉलेज वरूणा के प्रांगण में कैंपस मेगा प्लेसमेंट कार्निवल- 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

कालेज परिसर स्थित मेलोडी हाल में पूर्वाह्न 11:00 से प्रारंभ हुआ प्लेसमेंट ड्राइव

यह प्लेसमेंट ड्राइव कालेज परिसर स्थित मेलोडी हाल में पूर्वाह्न 11:00 से प्रारंभ हुआ। इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइम इंस्टीट्यूट, फ्लीट ब्लू, लेमिनएआई, जैन एंड कंपनी, चेतमणि आर्नामेंट एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड, टाटा कैंसर, वीआईएम एस तथा अनंता काशी होटल सहित कंपनियां शामिल रहीं। प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत छात्राओं के लिए विभिन्न आकर्षक पदों जैसे रिलेशनशिप ऑफीसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव, जूनियर अकाउंटेंट,, एजुकेशन काउंसलर आदि हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।

छात्राओं ने अपनी योग्यता, संप्रेषण कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता का किया प्रदर्शन

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार को शामिल किया गया। जिनके माध्यम से छात्राओं ने अपनी योग्यता, संप्रेषण कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता का प्रदर्शन किया।इस सम्बन्ध में कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की आयोजन छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की व्यवहारिक आवश्यकताओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। संस्थान का उद्देश्य छात्राओं को केवल शैक्षिक रूप से सक्षम बनाना ही नहीं बल्कि उन्हें सफल एवं आत्मनिर्भर करियर के लिए भी तैयार करना है।

प्लेसमेंट ड्राइव अंतिम वर्ष की छात्राओं, उत्तीर्ण छात्राओं तथा बाहरी अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राजीव सिंह एवं प्रबंधन समिति ने सभी प्रतिभागी कंपनियों का स्वागत करते हुए कहा कि सनबीम वुमेंस कॉलेज वरुणा भविष्य में भी ऐसे ही रोजगारोन्मुखी की कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि छात्राओं को आधिकाधिक कैरियर के अवसर प्राप्त हो सके और वह आत्मविश्वास के साथ अपने उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके। कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी डा.शालिनी सिंह ने कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव अंतिम वर्ष की छात्राओं, उत्तीर्ण छात्राओं तथा बाहरी अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर सिद्ध होगा। 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!