khabarilaal news desk:-

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नवनियुक्त प्रदेश एवं क्षेत्र पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और देश की एकता-अखंडता के लिए समर्पित 

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पर्चन एवं वंदे मातरम के साथ शुरू हुआ।अपने स्वागत भाषण में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नव नियुक्त पदाधिकारीयों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और देश की एकता-अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। मात्र 33 वर्ष की आयु में कुलपति बनकर उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट सिस्टम का उन्होंने पुरजोर विरोध किया और 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उद्घोष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया गया है। 'जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है' केवल नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता का संकल्प है।

अत्यंत मेधावी और राष्ट्रवादी विचारों के धनी थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बचपन से ही अत्यंत मेधावी और राष्ट्रवादी विचारों के धनी थे। भारतीय संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्र चेतना के प्रति उनका विशेष आग्रह था। उन्होंने महिला शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा दी तथा 'बंगवाणी' जैसी पत्रिका के माध्यम से राष्ट्रीय विचारों का प्रसार किया। वर्ष 1929 में वे बंगाल विधान परिषद के सदस्य बने और हिंदू महासभा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया। विभाजन के समय उन्होंने पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में जाने से बचाने और 'यूनाइटेड बंगाल' की अवधारणा का विरोध कर भारत की अखंडता की रक्षा की। आज पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग है, जिसका बड़ा श्रेय डॉ. मुखर्जी के दृढ़ नेतृत्व को जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल और क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का स्वागत एवं अभिनंदन

सम्मेलन कार्यक्रम के पश्चात नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल और क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का स्वागत एवं अभिनंदन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने  माला एवं अंगवस्त्र तथा मोमेंटो देकर  किया । तत्पश्चात उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत एवं बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर के किया एवं धन्यवाद प्रकाश जगदीश त्रिपाठी ने किया ।

राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी,  सौरभ श्रीवास्तव, शिव शरण पाठक, शिवांग दुबे, राहुल सिंह, अरविंद सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, प्रीति सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, गीता शास्त्री, मनोज सोनकर, अनुराग शर्मा, पुन्नूलाल बिंद, मधुकर चित्रांश, शोभनाथ मौर्य, अखिलेंद्र सिंह 'सनी', प्रमील पाण्डेय, रणंजय सिंह,हीरा यादव,अवधेश राय,रजत जायसवाल, पवन अग्रवाल, राकेश जायसवाल, अविनाश पाण्डेय, बबलू सेठ, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, जितेंद्र पटेल, राहुल मिश्रा एवं राजीव सिंह 'डब्बू' सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!