वाराणसी।भारतीय कुश्ती संघ के तत्वाधान में अंडर 20 वर्ष बालक/ बालिका जूनियर वर्ग की नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए गठित टीम के मैनेजर पिंडरा विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक रामसेवक यादव होंगे।

भिलाई छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी प्रतियोगिता 

बताते चलें कि 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक भिलाई छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही है,इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम (बालिका वर्ग) का राम सेवक यादव को मैनेजर बनाया गया है। 

अनुभव को देखते हुए दी गई जिम्मेदारी

यह मनोयन भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ,उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय एवं वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने उनको कुश्ती के अनुभव व सेवा को देखते हुए दी ।  

शिक्षक राम सेवक यादव को बधाई देने की लगी होड़

इस उपलब्धि पर बीएसए अनुराग श्रीवास्तव एवं बीईओ अखिलेश कुमार यादव 'के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षको ने प्रसन्नता जताई।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!