khabarilaal news desk
22 साल से प्रोन्नत वेतनमान की प्रतीक्षा कर रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बीएसए से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
लंबित मानदेय शिक्षकों को भुगतान करने आदि की मांग
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय ने ज्ञापन के माध्यम से 22 साल की अनवरत सेवा कर चुके शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने, मानव संपदा में ई-सर्विस बुक में शिक्षकों का गलत दर्ज ईएल एवं सेवानिवृत्ति तिथि को सही करने, पुलिस परीक्षा ड्यूटी एवं एफएलएन प्रशिक्षण का लंबित मानदेय शिक्षकों को भुगतान करने आदि की मांग किया और अविलम्ब सकारात्मक कार्रवाई करने हेतु वार्ता किया।
बकाया मानदेय भुगतान करने हेतु समय सीमा में निस्तारित करने का निर्देश
वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पटल सहायक को बुलवाकर प्रोन्नत वेतनमान की सूची बनाने, मानव संपदा की त्रुटि सुधारने, शिक्षकों का बकाया मानदेय भुगतान करने हेतु समय सीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रतिनिधिमंडल ने किया
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शशांक कुमार पाण्डेय ने किया तथा प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से महामंत्री आनंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पाल, आशा पाठक, संजीव त्रिपाठी, अनुराधा भार्गव, अरविंद द्विवेदी, रितु ओबेरॉय, अमिताभ राय, मनीष दुबे, अनिल तिवारी, शेषनाथ वर्मा, मनोज सिंह, चोलापुर ब्लाक अध्यक्ष पवन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सेवापुरी आनंद सिंह, राजेश चौबे आदि शामिल रहे।
Comments (0)