वाराणसी।बीजेपी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में वाराणसी के गुलाब बाग कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के मान की बात का 132 वां एपिसोड सुना गया।
संकट में मिलकर करें मुकाबला अफवाहों से रहे दूर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात की शुरुआत में कहा वैश्विक स्तर पर हलचल भरा हुआ है । युद्ध और परिस्थितियां बदली हुई है। हमारे एक करोड़ से ज्यादा देशवासी गल्फ कंट्री में फंसे हुए हैं । उनकी सहायता कर रहे हैं । इसके लिए उनका आभार, गल्फ देश हमारी ऊर्जा के स्रोत हैं, युद्ध के कारण हमारे देश का संकट बढ़ रहा है। हमें इस चुनौती का सामना करना है । इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए हम सभी देशवासियों को इस संकट का मिलकर मुकाबला करना है ,और अफवाहों से दूर रहना है।
वृक्ष लगाकर स्थापित किए गए रिकार्ड की प्रधानमंत्री ने की चर्चा
प्रधानमंत्री जी ने देश के देशवासियों के जन भागीदारी की चर्चा करते हुए इयान डिजिटल सेवा की चर्चा की। जिसके द्वारा हमारे महान संस्कृति विरासत और पांडुलिपियों के बारे में लोग जानकारी साझा कर रहे हैं। आप भी अपने आसपास संस्कृति से जुड़ी जानकारी ऐप पर साझा करिए। प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात में काशी की चर्चा करते हुए । एक दिन में 2 लाख 51000 पेड़ लगाकर विश्व रिकार्ड बनाने की भी चर्चा की ,और कहा एक पेड़ मां के नाम अभियान की तरह यह भी पर्यावरण संरक्षण का महा अभियान है।
उद्यमी बन रहे लोग,बढ़ रही आमदनी
प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना से बहुत से लोग अपने घरों पर सोलर रूफ टॉप लगा रहे हैं ,एवं बहुत से किसान सोलर पंप से उद्यमी बन रहे हैं। और उनकी आमदनी बढ़ रही है ।आप भी इस अभियान से जुड़िए और अपने प्रेरणादाई विचार हमसे साझा करिए।
प्रधानमंत्री ने की जल संरक्षण को लेकर जागरूक होने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से जल संरक्षण को लेकर जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और यह समय जल संरक्षण के संकल्प को दोहराने का है। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 'जल संचय अभियान' ने देशभर में लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया है। इस अभियान के तहत करीब 50 लाख कृत्रिम जल संचयन संरचना बनाए गए हैं।
अमृत सरोवर का कराया जाए विकास
प्रधानमंत्री ने खुशी व्यक्त की कि अब गांव-गांव में सामुदायिक स्तर पर जल संकट से निपटने के प्रयास शुरू हो गए हैं। कई स्थानों पर पुराने तालाबों की सफाई की जा रही है और बरसात के पानी को सहेजने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी ने बताया कि अमृत सरोवर अभियान के तहत देशभर में लगभग 70 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं। बारिश का मौसम आने से पहले इन सरोवरों की साफ-सफाई भी शुरू हो गई है, जिससे जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।
छोटे-छोटे तालाब व गड्ढे बनाकर पानी को करें संरक्षित
मोदी ने कहा कि त्रिपुरा की जंपुई पहाड़ियों में स्थित वांगमुन गाँव 3000 फीट की ऊंचाई पर बसा है और कभी पानी की गंभीर कमी से जूझ रहा था। गर्मियों में गाँव के लोग पानी के लिए लंबी दूरी तय करते थे।प्रधानमंत्री ने बताया कि गाँव वालों ने बारिश के पानी को सहेजने का संकल्प लिया। आज लगभग हर घर में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित हो गया है और यह गाँव अब जल संरक्षण की प्रेरक मिसाल बन चुका है। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में किसानों ने छोटे रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढे बनाकर बारिश के पानी को खेतों में संरक्षित किया। इससे पानी धीरे-धीरे जमीन के अंदर चला गया। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज इस मॉडल को 1200 से अधिक किसान अपना चुके हैं और क्षेत्र का ग्राउंड वॉटर लेवल काफी बेहतर हो गया है। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के मंचेरियाल जिले के मुधिगुंटा गाँव का उदाहरण भी साझा किया। गाँव के 400 परिवारों ने अपने घरों में सोख गड्ढे बनाए और पानी संरक्षण का एक जन-आंदोलन खड़ा किया।
फिटनेस पर लगातार रहे ध्यान प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से फिटनेस और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब 100 दिन से भी कम समय में आने वाला है और पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि अफ्रीका के जिबूती में अल्मिस जी अपने अरविंद योग सेंटर के माध्यम से योग को बढ़ावा दे रहे हैं। वे वहां के कई और स्थानों पर भी लोगों को योग सिखाते हैं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हैं।
सुगर व तेल का सेवन करें कम प्रधानमंत्री
मोदी ने सोशल मीडिया से जुड़े उदाहरण भी साझा किए। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ की पोस्ट पर उनके पिता के शुगर सेवन को कम करने के अनुरोध पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। इससे उनके पिता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से भी आग्रह किया कि वे शुगर का सेवन कम करें और खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कटौती करें। उन्होंने कहा कि यह छोटे-छोटे कदम हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
बीजेपी के इन नेताओं की रही उपस्थिति
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर मन की बात सुनने वाले प्रमुख लोगों में अश्वनी त्यागी ,जगदीश पटेल ,प्रदीप अग्रहरि ,नवीन कपूर ,जगदीश त्रिपाठी ,मधुकर चित्रांश , मधुप सिंह ,पूजा दीक्षित ,शालिनी यादव ,रत्ना वर्मा, विभव सिंह ,अशोक जाटव ,चंद्रशेखर उपाध्याय, राजेश त्रिवेदी ,संजय गुप्ता ,योगेश वर्मा, पंकज चतुर्वेदी ,प्रमोद यादव मुन्ना ,राकेश जायसवाल ,अनिल उपाध्याय, अजय गुप्ता ,राजेंद्र सिंह पटेल ,दीपक राय,अनिल गुप्ता,अवधेश राय, संजय कुमार सिंधु सोनकर ,नंदकिशोर अरोड़ा ,प्रमोद माथुर ,विपिन पाठक, प्रदीप जायसवाल, विनोद चौहान,शैलेंद्र सिंह , रजनीश कनौजिया, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय आदि रहे।
Comments (0)