khabarilaal news desk:-
वाराणसी,। माहेश्वरी महिला संगठन, वाराणसी द्वारा महेश नवमी सप्ताह के समापन के अवसर पर ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जून को जगन्नाथ मंदिर, अस्सी के प्रांगण में "देव स्नान पूर्णिमा" का भव्य आयोजन किया गया।
"स्नान मंडप पर विराजे हैं भगवान, भक्त कर रहे श्रद्धा से गुणगान"
कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी घाट से निकली भव्य कलश यात्रा से हुआ। शोभा यात्रा का नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष अलका बाहेती, मंत्री लक्ष्मी लड्ढा, संचालन दीपक माहेश्वरी, गौरव राठी तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष प्रज्ञा बजाज ने किया। माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने चंदन व केसर से युक्त गंगाजल को कलश में भरकर जगन्नाथ मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। मंदिर पहुंचकर सभी भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का शीतल गंगाजल से अभिषेक किया।
भजन संध्या, महाप्रसाद
दिव्य स्नान के उपरांत भजन संध्या का राखी काबरा संगीता मुंद्रडा पुष्पा धूत का आयोजन हुआ। महाप्रसाद का वितरण संगीता सोनी एवं संतोष सारड़ा ने किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गूंज उठा।
समाज के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने बताया महत्व
माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने बताया, "देव स्नान पूर्णिमा माहेश्वरी समाज का प्रमुख उत्सव है। यह पर्व हमें बताता है कि भगवान भी भक्तों की सेवा और प्रेम के भूखे हैं। स्नान के बाद महाप्रभु 15 दिन के लिए एकांतवास में चले जाते हैं, जिसे 'अनवसर' कहते हैं। यह हमारी सनातन परंपरा का अद्भुत उदाहरण है" तथा आज महेश नवमी सप्ताह का समापन भी हुआ!
तुलसीघाट से जगन्नाथ मंदिर तक की कलश यात्रा ने पूरे शहर में बना दिया भक्ति का माहौल
राठी ने कहा, "माहेश्वरी महिला संगठन की सभी सदस्य ने इस आयोजन को सफल बनाने में जो मेहनत की वह प्रशंसनीय है।माहेश्वरी समाज माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने कहा कि तुलसीघाट से जगन्नाथ मंदिर तक की कलश यात्रा ने पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना दिया। समाज के युवाओं को भी अपनी संस्कृति और त्योहारों से जोड़ना हमारा उद्देश्य है।"
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में श्रवण करवा, अनिल सारड़ा, शशि नेवर, ज्योति दुजारी, सुनीता राठी, अनीता भालोठिया, रजनी बर्मन, कृष्ण भूराडिया, सविता दुजारी, सुषमा चितलांगिया, रंजना मुंधड़ा, बृजेश महेश्वरी, कृष्ण कुमार काबरा, गोविंद बजाज, पुरुषोत्तम जाजू सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
Comments (0)