वाराणसी। हरहुआ स्थित मां रामप्यारी मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती बीनू सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

दीप प्रज्वलन से हुई दीप प्रज्वलन से हुई 

कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित कर अभिभावकों एवं शिक्षकों संग सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ। 

शिक्षक का कार्य उच्च स्तरीय नेतृत्व प्रदान करना-कमलेश पान्डेय 

मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी पिण्डरा के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि एक शिक्षक का कार्य निर्धारित पाठ्यक्रम से ऊपर उठकर उच्च स्तरीय नेतृत्व भी प्रदान करना है। जिन विद्यालयों पर इस प्रकार का नेतृत्व दिया जा रहा है,वहां के छात्र लगातार सफलता के परचम लहरा रहे हैं। 

प्रतिभाशाली बच्चों को दिया गया मेडल

उन्होंने अपने विद्यालय की कई प्रेरक कहानियां छात्रों संग साझा कर उन्हें प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्षितिश कुमार दीक्षित सहित बाल संसद के आधा दर्जन छात्रों में प्रधानमंत्री शालू पटेल, पर्यावरण मित्र अंशु पटेल, पुस्तकालय मंत्री नीतू सरोज, योग की उपकप्तान शिवानी एवं शिवम पटेल को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। प्रमुख शिक्षकों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर प्रतापपट्टी के प्रधानाध्यापक विनोद दुबे,भेलखा के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह, शिक्षक कमलेश प्रसाद, शिक्षिका स्मिता त्रिवेदी,पत्रकार अशोक कुमार तथा मां रामप्यारी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा और आनन्द चौबे की गरिमामयी उपस्थिति में धन्यवाद ज्ञापन संस्था प्रमुख वीनू सिंह ने दिया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!