वाराणसी। विकासखंड हरहुआ के बैजलपट्टी में स्थित एस आर कॉन्वेंट स्कूल और राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज, में परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

बच्चों का सर्वांगीण विकास बहुत ही जरूरी-प्रबंध निदेशक केएन सिंह

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि मात्र अंक ही छात्र के भविष्य का निर्धारण नहीं करते उनका सर्वागीण विकास होना चाहिए अभिभावकों को अपने बच्चे के अच्छाइ और कमजोरी दोनों को समझना चाहिएl

छात्रों को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित 

प्रधानाचार्य शेर बहादुर विश्वकर्मा ने बताया कि इस समारोह में छात्रों को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर था अपने कौशल को दिखाने का और कॉलेज के लिए गर्व का क्षण था l  

अभिभावकों का समर्थन और प्रेरणा सराहनीय डॉक्टर सर्वदेव सिंह 

धन्यवाद ज्ञापन देते हुए डॉ सर्वदेव सिंह अभिभावकों का समर्थन और प्रेरणा की सराहना की l संचालन संतोष विश्वकर्मा ने किया lइस अवसर पर डॉ विनोद पांडेय प्रेमा सिंह ,आशा यादव , रजनी ने सक्रिय योगदान दिया l कक्षा 11 की छात्रा मानवी गुप्ता संस्कृति गुप्ता और पूजा गौड़ ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विशेष पुरस्कार से सम्मानित हुई l

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!