khabarilaal news desk:-

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला आर्द्रभूमि (वेटलैण्ड) समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, गंगा एवं सहायक नदियों के संरक्षण, आर्द्रभूमियों के संवर्धन, वृक्षारोपण अभियान तथा विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जनपद के समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित विभाग रोपित किये गए पौधों का जिओ-टैगिंग कराना सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

बैठक में वर्ष 2026-27 के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सम्बंधित विभाग रोपित किये गए पौधों का जिओ-टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की बहाली एवं कायाकल्प हेतु राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में चर्चा की गई।जिला आर्द्रभूमि (वेटलैण्ड) समिति की बैठक में जनपद के 03 आद्रभूमियों को अधिसूचित करने हेतु चर्चा की गई।

सूचनाओं के समयबद्ध अद्यतन तथा पर्यावरणीय नियमों के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा की गई

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट प्रबंधन, जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट, ई-वेस्ट प्रबंधन, वायु गुणवत्ता सुधार, स्रोत पर अपशिष्ट पृथक्करण, UPECP पोर्टल पर सूचनाओं के समयबद्ध अद्यतन तथा पर्यावरणीय नियमों के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शासनादेशों एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!