khabarilaal news desk:-

 वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में विद्युत वितरण डिवीज़नवार एवं फीडरवार लाइन लॉस में कमी लाने और सुधारात्मक करवाई  की समीक्षा बैठक हुई।

अधिकारियों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतम लाइन लॉस की फ़ीडरवार ली जानकारी

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतम लाइन लॉस की फ़ीडरवार जानकारी ली। उन्होंने सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में अब तक की कार्यवाही के साथ ही लाइन लॉस का कारण सहित रिपोर्ट अगले पंद्रह दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को लाइन लॉस के कारणों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया।

जहाँ जरूरी हो वहाँ प्रवर्तन की कार्रवाई अवश्य करें

उन्होंने कहा कि जहाँ जरूरी हो वहाँ प्रवर्तन की कार्रवाई अवश्य करें और यदि बिलिंग व मीटर रीडिंग या कोई अन्य समस्या हो रही हो तो उसका समाधान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जेई, एई, एसडीओ और अधिशासी अभियंताओं को सचेत किया कि यदि अगले पंद्रह दिनों में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने हाई लाइन लॉस वाले अधिकारियों को सचेत किया।

आइजीआरएस पोर्टल पर पर लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश

उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल पर पर लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि जून माह की रिपोर्ट के आधार पर ख़राब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फ़ीडर वॉर उपभोक्ताओं की सही जियोटैगिंग कराने के निर्देश भी दिए।इस बैठक में मुख्य इंजीनियर सहित जेई, एई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!