khabarilaal news desk:-

 वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के प्रवर्तन कार्यों की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वाणिज्य कर (व्यापार कर), आबकारी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन और खनन विभाग के प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

जिलाधिकारी ने अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश देते हुए जुर्माना वसूली का आदेश दिए। उन्होंने राजस्व संबंधित अधिकारियों को प्रवर्तन दल की सक्रियता बढ़ाने और अवैध खनन पर पूर्ण विराम लगाने को कहा। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कहा जिले में अवैध शराब का निर्माण, बिक्री और तस्करी नहीं होनी चाहिए। इस पर पैनी नजर रखी जाय। उन्होंने संदिग्ध ठिकानों, ईट भट्ठा, ढाबों और राजमार्गों पर आबकारी विभाग को छापेमारी अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!