khabarilaal news desk

वाराणसी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा की गई अपील के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के मितव्ययिता, ऊर्जा संरक्षण और जनप्रेरक आचरण की नई कार्य संस्कृति विकसित करने के आह्वान पर जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पेट्रोल-डीजल के समुचित बचत सुनिश्चित किये जाने पर जोर देते हुए विभागीय एवं निजी वाहनों का मितव्ययिता का ध्यान रखते हुए उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार पुलिंग कर कार्यालय आने जाने की व्यवस्था बनाये जाने पर भी जोर

कार पुलिंग कर कार्यालय आने जाने की व्यवस्था बनाये जाने पर भी जोर दिया गया है। सभी बैठकें ऑनलाइन मोड में किए जाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यालयों में सोलर पॉवर का उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ए सी/वातानुकूलन भी 26 डिग्री सेल्सियस तापमान के अनुसार सेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!