khabarilaal news desk
वाराणसी -- उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) जनपद वाराणसी का चुनाव मंगलवार को जिला राजकीय पुस्तकालय के सभागार में अपरान्ह सकुशल संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत पाठशाला पंचम मंडल वाराणसी के उप निरीक्षक परमानंद सिंह तथा चुनाव अधिकारी के रूप में सुबोध कुमार श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी एवं सुभाष सिंह उपस्थित रहे।
चुनाव में कुल 41 मतदाता कर्मचारी रहे उपस्थित
मंगलवार को होने वाले इस चुनाव में कुल 41 मतदाता कर्मचारी उपस्थित रहे। चुनाव में अध्यक्ष एवं सचिव पद पर मतदान हुआ। जिसमें क्रमशः ताज मोहम्मद एवं पंकज कुमार दुबे अध्यक्ष पद पर एवं सचिव पद पर श्री राम लला एवं मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव उम्मीदवार के रूप में प्रत्याशी रहे। शेष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा आडिटर पद पर निर्विरोध रूप से चुनाव हुआ।
गणना के उपरांत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ताज मोहम्मद को
गणना के उपरांत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ताज मोहम्मद को 15 मत तथा पंकज कुमार दूबे को 25 मत प्राप्त हुए एक मत निरस्त हुआ।वहीं सचिव पद पर राम लला को 08 मत तथा मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को 30 मत प्राप्त हुए।दो मत निरस्त हुआ।इस प्रकार चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए। अध्यक्ष- पंकज कुमार दुबे (कार्यालय राधा किशोरी बालिका इण्टर कालेज रामनगर वाराणसी),उपाध्यक्ष-चन्दन प्रकाश (कार्यालय संयुक्त शिक्षा निदेशक), सचिव- मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव (कार्यालय संयुक्त शिक्षा निदेशक), कोषाध्यक्ष- सुब्रत मुखर्जी (कार्यालय प्रभु नारायण इण्टर कालेज रामनगर),आडिटर- कन्हैया राम (राजकीय बालिका इण्टर कालेज चोलापुर) रहे।
निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ
चुनाव के अन्त में मुख्य अतिथि परमानंद सिंह द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपेंद्र श्रीवास्तव, कुंदन सिनहा, सुधीर चंद्र वर्मा, अमित कुमार सिंह, मनीष शुक्ला यूपी मिनीस्ट्रियल एसोसिएशन के उपस्थित रहे। तत्पश्चात सभी विजेता पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
Comments (0)