varanasi news desk:-
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के तत्वावधान में पूर्व विधायक रहे स्व0 ऊदल पटेल के निवास देवराई में सोमवार को 21वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित रहे। पुण्यतिथि पर लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहाकि ऊदल जी ऐसे महान विभूति जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन से यह सिद्ध कर दिया की राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का माध्यम है।
आज आवश्यकता सिर्फ श्रद्धांजलि देने की नहीं बल्कि आत्म चिंतन करने की
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी इसी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहाकि आज आवश्यकता सिर्फ श्रद्धांजलि देने की नहीं बल्कि आत्म चिंतन करने की है। यदि हम केवल पुष्प अर्पित करके लौट जाएं और उनके आदर्शों अपने जीवन में स्थान न दें तो हमारी श्रद्धांजलि अधूरी रह जाएगी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस दौरान उपस्थित रहे लोग
इस दौरान पूर्व विधायक के बड़े पुत्र छोटेलाल पटेल, पौत्र अजय ऊदल, अरविंद पटेल, श्यामधनी, राजकुमार यादव, भइयालाल, राधेश्याम, नरेश विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा समेत विभिन्न दलों के लोग उपस्थित रहे।
Comments (0)