Khabarilaal news desk 

वाराणसी।आजादी के बाद से देश में पहली ऐसी सरकार है जो पूरी तरह से किसानों को समर्पित है। आपके लिए सैकड़ों योजनाएं चल रही है इसका पूरा लाभ उठायें। 

गांव से पशुधन हो रहा गायब- डॉक्टर अवधेश सिंह

आज गांव से पशुधन गायब हो रहा है जबकि समूचा विश्व प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ रहा है।उक्त बातें पिण्डरा विधायक डा0 अवधेश सिंह ने मकसूदन पट्टी (ताड़ी) में बनारस बड़ागांव बीकीपर्स एफपीसी की किसान गोष्ठी मे कही।

80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन दे रही सरकार

विधायक ने कहाकि आज गेंहू का समर्थन मूल्य 26 रुपए है। सरकार आपसे इस दाम में खरीद कर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में बांट रही है। पूछा किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि ताड़ी, कुआर और नेवादा में डबल लेन सीसी रोड़ बनेगी। कुरू में आईटीआई, सिंधोरा में मेडिकल कालेज समेत सैकड़ों करोड़ रुपए की योजना दिखाई दे रही है।

पहले की सरकार ने आपसे वोट लेकर भरी अपनी जेब-डाक्टर अवधेश सिंह 

पहले जिन लोगों ने आपका वोट लिया अपनी जेब भरी। डबल इंजन की सरकार ने पिछले नौ सालों में जितना किया आजादी के बाद हुआ भी नहीं था। अब फिर से ऐसे लोग आयेंगे और अगड़ा - पिछड़ा के नाम पर बांटने की कोशिश करेंगे। 

दर्जन किसानों को तिल,रागी और दूसरे अनाजों के दिये गये बीज

आसाम के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने काशी प्रवास के दौरान एक ग्लास बकरी के दूध की मांग की थी। करोना काल में सैकड़ों रुपए लीटर यह बिकता था। इसे पालना भी आसान है और लागत न के बराबर। गाय नहीं तो बकरी ही पाले। इस मौके पर दो दर्जन किसानों को तिल,रागी और दूसरे अनाजों के बीच दिये गये।एफपीओ चेयरमैन पवन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया कि किसानों की सुविधा के लिए विधायक ने सम्पर्क मार्ग के अपनी निधि से राशि आवंटित किया। 

कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर अनुज सिंह, गुलाब सिंह, अजय सिंह, रितेश सिंह , मोती पाठक, राजेश तिवारी, अशोक राजभर , बसंत पटेल और कंपनी के सीईओ प्रदीप पटेल समेत सैकड़ों लोग लोग रहे ।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!