वाराणसी:— महानगर युवा कांग्रेस वाराणसी की नवगठित कमेटी की संगठनात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह मैदागिन स्थित राजीव भवन पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने इसे एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक आयोजन बना दिया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने एक-एक कर रखी अपनी बात

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस सुश्री रोशनी जायसवाल उपस्थित रहीं।बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे ने की।कार्यक्रम का संयोजन महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा द्वारा किया गया।

भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता श्री ओमप्रकाश ओझा, श्री फ़साहत हुसैन बाबू, श्री मनीष मोरोलिया, श्री अरविंद किशोर राय, श्री देवेंद्र सिंह एवं श्री सुनील श्रीवास्तव की उपस्थिति रही साथ ही प्रदेश संगठन महासचिव श्री अनुपम राय, वाराणसी के जिला प्रभारी श्री माधव कृष्णा, महानगर महासचिव श्री रोहित दुबे तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री ओम शुक्ला , सैयद आदिल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्री मयंक चौबे द्वारा प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारी को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

बैठक के दौरान महानगर युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों—उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन महासचिव एवं सोशल मीडिया प्रभारी—को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य कार्यकर्ता 

में सभी नवनियुक्त महानगर उपाध्यक्ष आदर्श चौबे, अंकिता मिश्रा, अतुल उपाध्याय एवं आशुतोष श्रीवास्तव, महानगर महासचिव अश्वनी यादव, अनिल यादव (अधिवक्ता), उत्कर्ष पांडेय, मदन कन्नौजिया, संत कुमार गुप्ता, विशाल पांडेय, हिमांशु जायसवाल, महानगर संगठन महासचिव ईशांक चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिती यादव, महानगर सचिव मोइन रेहान, सूरज यादव, अनुज केशरी, पाचू साहनी, जय यादव, मो. आकिब, आयुष शर्मा, जमाल अहमद, आयुष पटेल, अफजल खान, एजाज अहमद, मो. साजिद, ईशान पटेल एवं मो. साहिल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आवाज-राघवेन्द्र चौबे

अध्यक्षीय संबोधन में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने से कहा कि युवा कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आवाज है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, और ऐसे में महानगर युवा कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन के सिद्धांतों, विचारधारा एवं जनसेवा की भावना को लेकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।हमारी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ जोड़ते हुए एक सशक्त टीम तैयार करनी है, जो जनसमस्याओं को उठाए और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे। युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी आवाज बने, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। आप सभी से अपेक्षा है कि अपने दायित्वों का ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।महानगर युवा कांग्रेस वाराणसी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएगी और युवाओं को संगठित कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेगी।

संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी का सहयोग और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक

कार्यक्रम के संयोजक चंचल शर्मा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी का सहयोग और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन के विस्तार में जुटें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर व्यक्त किया गया शोक संवेदना

कार्यक्रम के अंत में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहिसीना किदवई जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!