वाराणसी।सेवापुरी में रामनवमी के पावन अवसर पर विकास क्षेत्र के कालिका धाम बाजार में लगने वाला ऐतिहासिक मेला छिटपुट वारदात के बीच संपन्न हुआ।

मेले में तैनात रहे भारी संख्या में पुलिस के जवान 

बताते चलें कि लगातार 2 दिनों तक चलने वाले इस मेले में शुक्रवार को कम भीड़ रही जबकि शनिवार को मेला सबाब पर रहा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी।

आपस में झगड़ रहे शरारती तत्वों को थाने ले गई पुलिस

मेले में अनेई बड़ागांव से आए कुछ शरारती तत्व आपस में मारपीट कर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश किए जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई वही एक मनबढ़ द्वारा मंदिर परिसर के पास खड़े होकर महिलाओं के साथ छिटकाशी कर रहा था जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

सुबह से ही मेले में देखने को मिली भीड़

सुबह से मेला देखने वालों की भीड़ लगी रही जिसमें सर्वप्रथम मां कालिका देवी का दर्शन करने के बाद मेले का लुफ्त उठा मेले में कालिका धाम के प्रसिद्ध मिठाई ककनी एवं रेवड़ी की जमकर बिक्री हुई 

मेले में जमकर देखने को मिली घोड़े की घुड़सवारी

इसके पहले मेले में घुडदौड़ का कार्यक्रम हुआ जिसमें चार दर्जन से ज्यादा की संख्या में अपने घोड़े के साथ आए लोग दौड़ में शामिल रहे जिसमें प्रथम मुलायम यादव कुंडरिया एवं द्वितीय अरविंद सिंह रामनगर जौनपुर जबकि तृतीय सोमारू यादव चंदौली स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराये। मेला कमेटी द्वारा उचित पुरस्कार घुड़सवारों को दिया गया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!